28 October 2026

थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों ने डीजे पर खूब जमकर किया डांस और नए साल का किया स्वागत, बोले पर्यटक हैप्पी न्यू ईयर

pine-crest

नैनीताल । नैनीताल में नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर को रंगबिरंगी झालरों से सजाया गया और साथ ही माल रोड में गानों की धुन एवं थिरकते हुए गाने पर्यटकों के लिए लगाए गए थे। रात के 12 बजते ही सरोवर नगरी में आतिशबाजी की बीच लोगों ने एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर की बधाई देकर नए साल का स्वागत किया गया। देर रात तक मस्ती का दौर चलता रहा। शहर के बड़े होटल एवं प्रतिष्ठित होटल नमः नैनीताल, शेरवानी हिलटाप , विक्रम विंटेज, नैनी रिट्रीट , बलरामपुर हाउस में डीजे व लाइव म्यूजिक की धूम रही।

थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों ने डीजे पर खूब जमकर किया डांस और नए साल का किया स्वागत, बोले पर्यटक हैप्पी न्यू ईयर
थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों ने डीजे पर खूब जमकर किया डांस और नए साल का किया स्वागत, बोले पर्यटक हैप्पी न्यू ईयर
थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों ने डीजे पर खूब जमकर किया डांस और नए साल का किया स्वागत, बोले पर्यटक हैप्पी न्यू ईयर

नम: नैनीताल के जीएम नरेश गुप्ता ने सभी पर्यटकों का स्वागत किया। इस मौके पर पर्यटकों ने डीजे पर खूब जमकर डांस किया। शेरवानी हिलटॉप में पर्यटकों के बीच डीजे पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई प्रतियोगिता में विजयी पर्यटकों को होटल प्रबंधन की ओर से जीएम सिद्धार्थ शर्मा ने और होटल मैनेजर जीवन सिंह बिष्ट ने पुरस्कृत किया।

थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों ने डीजे पर खूब जमकर किया डांस और नए साल का किया स्वागत, बोले पर्यटक हैप्पी न्यू ईयर
थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों ने डीजे पर खूब जमकर किया डांस और नए साल का किया स्वागत, बोले पर्यटक हैप्पी न्यू ईयर
थर्टी फर्स्ट पर पर्यटकों ने डीजे पर खूब जमकर किया डांस और नए साल का किया स्वागत, बोले पर्यटक हैप्पी न्यू ईयर

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से मॉलरोड पर संगीत के साथ ही ठंड से बचाव के लिए गैस हीटर की व्यवस्था की गई थी। इससे पूर्व व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने रोज की तरह मॉलरोड पर शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही बंद करा दी थी। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि व्यवस्थाओं पर नंजर रखने के लिए पुलिस कर्मी मॉलरोड पर सेल्फ बैलेंसिंग सेगवे स्कूटर से देर रात तक गश्त करते रहे। सभी स्थानों पर पुलिस की गस्त रही।

error: Content is protected !!