25 July 2026

नैनीताल में कौतिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टवेल 2 जनवरी आज से होगा आगाज,देश भर की चयनित 36 फिल्मों का होगा इसमें प्रदर्शन,

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। नैनीताल के हर्मिटेज भवन में तीन दिवसीय कौतिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टवेल का आगाज आज गुरुवार से होगा। फिल्म फेस्टवेल में देश भर की चयनित 36 फिल्में दिखायी जायेगी।

मालूम हो कि कौतिक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टवेल का यह आठवां फेस्टवेल है, जिसमें देश भर की 600 फिल्मों में से 36 फिल्मों को चयनित किया गया है। इस फेस्टवेल के लिए 70 देशों से फिल्में भेजी गयी थी। कार्यक्रम को लेकर आयोजक राजेश साह व शालिनी साह ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2016 से कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हरमिटेज भवन में यह फेस्टवेल शुरू किया गया था, इसमें कुविवि हमेशा पूरा सहयोग देता है। इस साल इस फेस्टवेल में उत्तराखण्ड की तीन फिल्में आई नो टोमेटो हम, बहादुर द ब्रवे तथा फूलदेही दिखाई जायेगी। फेस्टवेल में प्रतिभाग करने के लिए ब्राजील से
मरकोश आये हैं। इस फेस्टवेल मे आर्टिस्ट को मास्टर क्लास भी दी जायेगी। हर बार ईरान कंट्री की फिल्मों को फेस्टवेल किया जाता था, जबकि इस बार स्पेन की फिल्मों को फेस्ट किया जायेगा। इस दौरान संतोष, प्रशांत राज, नमृता, तुशि, चंदन बिष्ट तथा शास्वत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!