10 January 2026

पूर्व विधायक संजीव आर्य ने भरा कांग्रेस कार्यकर्ता में जोश में कांग्रेस प्रत्याशी समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल का वादा – पालिका के सभी कर्मचारियों को समय से दिलाया जाएगा वेतन और पेंशन

0
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद कि कांग्रेस प्रत्याशी समाजसेवी डॉ सरस्वती खेतवाल के समर्थन में गोवर्धन हाल मल्लीताल में समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक को पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ रमेश पांडे, पूर्व पार्टी के जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल और जिला अध्यक्ष राहुल छिम्मवाल , एडवोकेट नदीम मून समेत कई पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर अध्यक्ष पद पर समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को चुनाव लड़ाना होगा। उनकी जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत होगी।

उन्होंने कहा कि डॉक्टर सरस्वती खेतवाल को 15 वार्डों की जनता पहले से ही भली भांति उनसे परिचित है और वह किसी भी धर्म व समाज के व्यक्ति के लिए तन मन धन से मदद को आगे आकर उसकी मदद करती हैं। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी में नगर पालिका के तीन पूर्व अध्यक्ष है उन्हें पालिका चलाने का अनुभव है और क्षेत्र की समस्त जनता तीनों अध्यक्षों से परिचित भी है।अब की बार भी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल भारी मतों से विजयी होगीं। कांग्रेस की प्रत्याशी समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेत वाल ने कहा की क्षेत्र की सभी जनता को साथ लेकर शहर का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पालिका में समस्त कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारियों का समय से वेतन व पेंशन दिलाया जाएगा।

इसके अलावा शहर में ट्रैफिक व पार्किंग की सुविधा भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, राजीव लोचन साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष मल्लीताल किशन नेगी, गोपाल बिष्ट, वीरेंद्र बिष्ट, कमलेश तिवारी, त्रिभुवन फर्त्याल, हिमांशु पांडे , सूरज पांडे, रईस भाई, राजेश वर्मा, कुंदन बिष्ट, पीके शर्मा, सपना बिष्ट, संजय कुमार संजू, मुकेश जोशी मंटू, दीपा बिष्ट, मुन्नी तिवारी, भावना भट्ट, खष्टी बिष्ट, डीसी खेतवाल, पप्पू कर्नाटक, कनक साह, धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, शार्दुल नेगी, रुचिर साह, मोहन कांडपाल, प्रमोद कुमार, राजू लाल, राजेंद्र व्यास, मनमोहन सिंह कनवाल, सुभाष चंद्रा, संजय कुमार, पवन जाटव, दिलशाद आदि तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने किया।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!