16 February 2026

खुरपाताल में क्रिकेट प्रतियोगिता हुई शुरू,पहले तीन मुकाबले खेले गए,प्रतियोगिता में 24 टीमें ले रही है भाग

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। समीपवर्ती ग्राम खुरपाताल में सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए।
सोमवार को उद्घाटन मुकाबला जगुड़ा सेवन स्टार व गैरीखेत के मध्य खेल गया जिसमें गैरीखेत की टीम ने जीत हासिल की इसके साथ ही प्रतियोगिता में दो अन्य मुकाबले खेले गए।

दूसरा मुकाबला बजून सेवनजर्स व टाइगर इलेवन जलालगांव के बीच हुआ जिसमें जलालगांव ने जीत हासिल की वही आखिरी मुकाबला खुरपाताल व भगत इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें भगत इलेवन ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता विजय सिंह बिष्ट ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने बताया कि समाज में बढ़ रहे नशे के चलन को कम करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे युवाओं को स्वस्थ्य व निरोगी रहने के लिए जरूरी है कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाए ताकि युवा खेल की ओर अपना रुझान दिखाए जिससे काफी हद तक बढ़ रहे नशे के चलन को रोका जा सके। प्रतियोगिता के के आयोजन में रोहित कनवाल, दीपक कनवाल, पंकज बगड़वाल व नंदन सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्रों की 24 टीमों ने प्रतिभाग किया है।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!