25 July 2026

आलू खेत में 100 पौधे रोपे, आशीर्वाद वूमेंस क्लब का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ सफल

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। आशीर्वाद वूमेंस क्लब के द्वारा आलू खेत में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम पर्यावरण विद् यशपाल रावत के मार्ग निर्देशन में किया गया।
क्लब के द्वारा लगभग 100 पौधों का आलू खेत में वृक्षारोपण किया गया।
इसमें बाज, देवदार उतीस, पुतली, पागर समेत खरस्यू इत्यादि के पौधे रोपे गए।
इस दौरान यशपाल रावत ने बताया कि पौधों को किस प्रकार रोपे जाते हैं। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम प्लास्टिक में लगे पौधों को किस प्रकार निकाला जाता है उसके पश्चात किस प्रकार पौधों को गड्ढे में रोपा जाता है।
इसके पश्चात प्रत्येक पौधे की विशेषता महत्व पर प्रकाश डाला गया।
प्रत्येक पौधे को प्रणाम करने का महत्व भी बहुत रोचक तरीके से कहानी के माध्यम से समझाया गया।
उन्होंने प्रत्येक पौधे के पीछे छुपे हुए
वैज्ञानिक तथ्य आध्यात्मिक महत्व बहुत ही सार्थक और रोचक तरीके से समझाएं गये।
आशीर्वाद वूमेंस क्लब की ओर से शोभा गुप्ता, रेखा कंसल, गीता साह, सुश्री रेखा त्रिवेदी, मोनिका साह , मानसी गर्ग, नीलू एल्हेंस, वर्षा, अंजली श्रीवास्तव, मंजू बिष्ट, निधि कंसल, मीनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में यशपाल रावत की सुपुत्री सुश्री शिखा रावत व उनके साथियों ने भी सहयोग दिया। आस दौरान आर्शीवाद क्लब के सभी सदस्यों ने यशपाल रावत का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया गया। इसी क्रम में
अजय कुमार गुप्ता जिनके सौजन्य से पौधे प्राप्त हुए उनका क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!