ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने किया प्राथमिक विद्यालय हरीनगर जंगलिया गांव का स्थलीय निरीक्षण

नैनीताल। ग्राम पंचायत हरिनगर जंगलिया गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की हालत अत्यंत खराब है विद्यालय की छत टपक रही है जिससे कमरों में पानी भर जा रहा है भवन की खिड़की दरवाजे भी टूटे पड़े थे विद्यालय की यह स्थिति देखकर प्रमुख हत प्रभ रह गए प्रमुख ने कहा कि यह एक विभागीय अधिकारियों की गंभीर लापरवाही है गौर तलब है कि इस विद्यालय का निर्माण करीब तीस वर्ष पूर्व किया गया था
प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट द्वारा अवगत कराया कि आठ अगस्त 1995 को इस स्थान पर पूर्व राज्यपाल मोती लाल बोरा द्वारा गांधी ग्राम का उदघाटन किया गया था उसी कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नींव डाली गई थी तब से लगातार इस विद्यालय में पठन पाठन कार्य चल रहा है वर्तमान में छात्र छात्राओं की संख्या भी और विद्यालयों की अपेक्षा ठीक है उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय भवन ठीक करने के निर्देश दिए और अभिवावकों को भरोसा दिलाया कि वह अपने स्तर से भी विद्यालय भवन को ठीक करने का प्रयास करेंगें इससे पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा खंड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग के द्वारा सस्ता गल्ला विक्रेता हरीनगर की दुकान का भी निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों के द्वारा प्रमुख का जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान जानकी आर्य, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला, ग्राम प्रधान जंगलिया गांव राधा कुल्याल, ग्राम प्रधान सोन गांव मुकेश पलड़िया पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन राम, दीपा पड़ियार, प्रेम सिंह कुल्याल, नीरज पड़ियार, लक्ष्मी देवी, दीपा देवी, लीला देवी, जगत राम, गोपाल राम राजेंद्र सिंह पड़ियार रमेश चंद्र आर्य कुंदन सिंह जीना कमल कुल्याल सहित दर्जनों अभिवावक और ग्रामीण उपस्थित थे।













