3 March 2026

भवाली के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में शॉर्ट सर्किट से क्लास रूम में लगी आग, आग पर क्या काबू

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के क्लास रूम में आज सवेरे आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना नैनीताल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया।


अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में फायर यूनिट नैनीताल व फायर यूनिट भीमताल घटनास्थल पर रवाना हुई |आग सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के क्लास रूम मे शॉर्ट सर्किट से लगी थी जिसे फायर यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर दो डिलेवरी होज पाईप फैलाकर कडी मशक्कत कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया व अन्य कमरों तक पहुंचने से रोका गया। आग से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई l फायर सर्विस टीम
एफएसओ किशोर उपाध्याय, भोपाल सिंह, रमेश चंद,मोo उमर, रविं चंद, किशोर सिंह आदि जवान शामिल रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!