नैनीताल की होली महोत्सव में महिलाओं का क्रेज बड़ा,29 वें फागोत्सव में 24 महिला टीमें कर रही है प्रतिभागश्री राम सेवक सभा का महिला जुलूस 6 मार्च को,

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा 29वें फागोत्सव कार्यक्रम को लेकर सभा के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान पत्रकारों को महामंत्री जगदीश बवाड़ी व पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी होली महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। होली पर्व में नन्हे मुन्ने बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए वृंदावन पब्लिक स्कूल और अमेरिकन किड्स स्कूल के 4 से 11 वर्ष तक के बच्चों द्वारा होली गायन की प्रस्तुति की जाएगी।
महिला होली दलों की भी इस महापर्व में विशेष भूमिका होगी। देखा जाए तो नैनीताल की होली महोत्सव में महिलाओं का क्रेज बढ़ता जा रहा है। कुल मिलाकर 24 टीमें कर रही है इसमें प्रतिभाग। इस बार 10 बाहरी शहरों से महिला होली दल और 14 स्थानीय महिला दल कुल 24 महिला होली दल इसमें भाग ले रहे हैं। इन दलों में सभी प्रतिभागी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कुल 24 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 13 मार्च को पुरुष होली जुलूस में 2 कुंतल , हर्बल रंग उड़ाया जाएगा। इसके लिए कपड़े के थैले भी तैयार किए गए हैं, जिन्हें प्रयोग में लाया जाएगा।
महामंत्री श्री बवाडी ने बताया कि श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों द्वारा 12 मार्च को फूलों की होली खेली जाएगी। इस दौरान सभा के अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, विमल चौधरी, मिथिलेश पांडे, राजेंद्र लाल साह, गिरीश भट्ट, हीरा रावत, मोहित साह आदि मौजूद थे l

29वें फागोत्सव के कार्यक्रम इस प्रकार होंगे।
6 मार्च (बृहस्पतिवार): महिला होली जुलूस एवं स्वांग तल्लीताल धर्मशाला से उद्घाटन, 11 बजे,
7 मार्च (शुक्रवार): महिला होली दलों द्वारा प्रस्तुति
8 मार्च (शनिवार): महिला बैठकी होली
9 मार्च (रविवार): रंग धारण एवं चिरबंधन
10 मार्च (सोमवार): आंवला एकादशी होली एकल गायन
11 मार्च (मंगलवार): स्कूली बच्चों की प्रस्तुति
12 मार्च (बुधवार): श्री राम सेवक सभा के कलाकारों की प्रस्तुति
13 मार्च (बृहस्पतिवार): होली जुलूस, पुरुष बैठकी होली, होलिका दहन
15 मार्च (शनिवार): छलड़ी का आयोजन होगा।
👉बाहरी महिला होली दलों की सूची:
1.मधुवन महिला होली टीम, हल्द्वानी
2.प्रगति महिला होली दल, लाल डांट हल्द्वानी
3.पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच, हल्द्वानी
4.जीवन वर्षा कला संगम समिति, बेतालघाट
5.शिव शक्ति विहार, हल्द्वानी
6.ऑल इंडिया वूमन कांफ्रेस, भवाली
7.जय ईष्ट होली ग्रुप, जज फार्म हल्द्वानी
8.अमरावती कलोनी बमोरी, हल्द्वानी
9.माँ नन्दा – सुनन्दा होली समिति, भवाली
10.माँ का आर्शीवाद, ज्योलीकोट
👉स्थानीय महिला होली दलों की सूची:-
- सिद्धि होली दल (7 नं0)
2.जय माँ वैष्णो होली समिति (अयारपाटा)
3.हाट कालिका समूह, स्टोनले कम्पाउण्ड, नैनीताल
4.महिला होली दल, कृष्णापुर,
5.सम्पूर्ण वूमन वेलफेयर क्लब, नैनीताल
6.माँ पाषाण देवी महिला होली ग्रुप, नैनीताल
7.माँ जगदम्बा होली ग्रुप, तल्लीताल नैनीताल
8.नव सांस्कृतिक संत्संग समिति, स्नोव्यू
9.नैनी महिला एवं बाल विकास समिति, सूखाताल
10.महिला होली टीम, शेर का डांडा
11.जय श्री हनुमते हनुमान मंदिर स्टॉफ हाउस, नैनीताल
12.नैनी महिला जागृति संस्था, नैनीताल
13.नैनी जागृति समूह, नैनीताल
14.जीवन वर्षा कला संगम समिति, मेहरा गाँव शामिल है।