12 March 2026

नाव मालिक समिति ने दिया भाजपा को समर्थन*

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रचार में तेजी देखने को मिल रही है। इस दौरान भाजपा नेता मोहित आर्या के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नाव मालिक समिति एवं नाव चालकों से मिला।
समिति के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट एवं नाव चालकों द्वारा मोहित आर्या को समर्थन पत्र भी सौंपा गया।
मोहित आर्या ने भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सलाहकार मंडी समिति मनोज जोशी ने सभी समर्थकों एवं नाव चालकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।


इस से पूर्व भाजपा  प्रतिनिधिमंडल स्नोव्यू मुख्य बाजार के व्यापारियों से भी मिला।
इस दौरान हरीश सिंह राणा, विकास जोशी एवं विशाल वर्मा भी मौजूद रहे।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!