26 April 2026

सभासद प्रत्याशी शीतल कटियार बोली -हरी नगर वार्ड वार्ड नहीं बल्कि मेरा परिवार है , उसे सजाने संवारने का मेरा अधिकार है,शीतल कटियार का चुनाव चिन्ह केतली है, मांगे वोट

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में हरि नगर वार्ड से सभासद पद की शिक्षित योग्य, कर्मठ एवं ईमानदार स्वच्छ छवि की उम्मीदवार शीतल कटियार ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर प्रचार किया । प्रचार के दौरान शीतल कटियार मतदाताओं से चुनाव चिन्ह केतली पर मोहर लगाने की अपील कर रही हैं । शीतल को सभी वर्गों का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद ले रही हैं। सभासद प्रत्याशी शीतल कटियार ने प्रचार के दौरान मतदाताओं से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया है कि आने वाली 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह केतली पर मोहर लगाकर अपना प्यार और समर्थन के सहयोग से भारी मतों से विजय बनाएं। यह जीत मेरी नहीं बल्कि वार्ड की जनता की जीत होगी। मेरे द्वारा वार्ड को नंबर वन का दर्जा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। आपका एक कीमती वोट वार्ड के विकास में कार्य आएगा। शीतल कटियार ने क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर प्रचार करने में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!