31 October 2026

भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को मिलेगा भारी बहुमत-विक्रम रावत

भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को मिलेगा भारी बहुमत-विक्रम रावत
pine-crest


नैनीताल। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट के मीडिया प्रभारी विक्रम रावत ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी जीवंती भट्ट को पूरे शहर से समर्थन मिल रहा है। अध्यक्ष प्रत्याशी जीवंती भट्ट भारी बहुमत से विजय होकर पालिका की कुर्सी में जब बैठेंगी और शहर के विकास में गति प्रदान होगी। क्षेत्र की समस्त समस्याएं तुरंत निस्तारण करेंगी। विक्रम रावत ने कहा कि सभी बूथों पर भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट जीतेंगी और एक नया रिकॉर्ड बनाने में भी कामयाब होगी। नैनीताल में कार्यकर्ताओं की मंशा है कि इस मिथक को तोड़ने के लिए कार्यकर्ता एक जुट होकर जीवंती भट्ट को चुनाव जीताने के लिए घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और नैनीताल में पहली बार कमल खिलाने का काम करेंगे। विक्रम रावत ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार होगी तो शहर में अपने आप विकास ही विकास होगा। इसलिए सभी मतदाताओं को जागरुक करते हुए अनुरोध किया है कि 23 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में बूथों पर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान अवश्य करें। आपका एक कीमती वोट शहर को संवारने में आएगा काम।

भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को मिलेगा भारी बहुमत-विक्रम रावत

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!