31 October 2026

सैनिक स्कूल वार्ड से सभासद प्रत्याशी रमा भट्ट को मिल रहा है अपार समर्थन,रमा का वादा-वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का बिछेगा जाल, जनमिलन केंद्र का करवाऊंगी निर्माण

सैनिक स्कूल वार्ड से सभासद प्रत्याशी रमा भट्ट को मिल रहा है अपार समर्थन,रमा का वादा-वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का बिछेगा जाल, जनमिलन केंद्र का करवाऊंगी निर्माण
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका चुनाव में सैनिक स्कूल वार्ड 12 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी रमा भट्ट ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। रमा भट्ट को वार्ड की जनता का अपार प्यार और समर्थन मिल रहा है। रमा ने मतदाताओं से 23 जनवरी को अपने चुनाव चिन्ह बाल्टी पर मोहर लगाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मालूम हो कि समाज सेविका रमा भट्ट सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं साथ ही लोगों के दुख दर्द में हमेशा समर्पित खड़ी रहती हैं। प्रचार के दौरान रमा भट्ट ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि आपके प्यार और सहयोग से मैं जीत कर आई तो वार्ड की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्य कराए जाएंगेl उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का जाल बिछाना, सीसीटीवी कैमरे व जन मिलन केंद्र का निर्माण कार्य कराना होगा।

सैनिक स्कूल वार्ड से सभासद प्रत्याशी रमा भट्ट को मिल रहा है अपार समर्थन,रमा का वादा-वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का बिछेगा जाल, जनमिलन केंद्र का करवाऊंगी निर्माण

प्रचार में कुसुम, नेहा, भारती देवी, सोनम, शाईना, शोभा बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट, दीपा, मंजू राणा, पूनम, नीमा कोरंगा, दीपा चमियाल, रेखा बिष्ट, पार्वती, मंजू मेहरा, दीपा मिश्रा, कमला भट्ट, मोहिनी बिष्ट, हेमा देवी,पूनम देवी, रचना, पूनम आर्य, इंदिरा बिष्ट, किरण, तारा, अंजू बिष्ट,भगवती बिष्ट,भावना सहित अन्य महिला समर्थक शामिल रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!