17 February 2026

कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक ने खोली अपनी गैस गोदाम रोड हल्द्वानी में 49वीं शाखा, बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने किया शाखा का शुभारंभ

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लि० नैनीताल की 49वीं शाखा गैस गोदाम रोड हल्द्वानी का शुभारंभ बैंक के अध्यक्ष विनय साह द्वारा किया गया। इस अवसर बैंक के संचालक सदस्य रघुराज सिंह, केशर सिंह मेहरा एवं डॉ० केदार पलड़िया उपस्थित रहे।

समारोह में हल्द्वानी के गणमान्य व्यक्ति जिनमें ममता पाण्डे, हरीश कनवाल, बसन्ती सनवाल, रमेश आर्या, गुरमीत सिंह, विनोद कंडाल, सनदी लेखाकार सिद्धान्त बहुगुणा, वंदना आर्या, अमित अग्रवाल, प्रमोद पाठक, मुकेश तिवारी, गणेश सुयाल एवं जाहिद उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों में अक्षय कुमार साह (सचिव), विनोद कुमार पाण्डे (प्रबन्धक), हरीश चन्द्र साह,दिनेश चन्द्र जोशी, सुनील कुमार लोहनी, राजेंद्र सिंह मेहरा, आदर्श बिष्ट, गीतांजलि तिवारी, विवेक साह, विपिन रावत एवं सुश्री दिशा चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनय साह के द्वारा हल्द्वानी के सम्मानित नागरिकों का अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया गया। बैंक के सचिव अक्षय कुमार साह के द्वारा जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि बैंक अपने ग्राहकों को नवीनतम तकनीकी सुविधाओं सहित सम्पूर्ण बैंकिंग सेवाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत् है। बैंक इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक रु.4000 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्राप्त कर लेगा।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!