नगर पालिका ने तुगलगी फरमान को वापस नहीं लिया तो हाईकोर्ट का खटखटाऐगें दरवाजा, -प्रदीप बोरा

नैनीताल। शहर के सामाजसेवी प्रदीप सिंह बोरा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई । बैठक में ठेके दार द्वारा दो पहिया वाहनों से टोल वसूली किऐ जाने का विरोध करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नैनीताल नगर पालिका द्वारा टोल टैक्स वसूली का ठेका किसी नैनीताल के हित में क्या प्रभाव पड़ेगा व बिना सोचे समझे किया गया है।
बैठक में प्रदीप सिंह बोरा ने कहा दो पहिया वाहन से पार्किंग मे शुल्क लिया जाता है वह ठीक है। लेकिन टोल मे 100 रु लेना. ये कहाँ तक सही है. कई लोग नैनीताल में कार्यवश भी हर रोज आते रहते है ऐसे मे ये बिलकुल गलत नियम है। इस को पालिका को वापस लेना ही चाहिए. व 200 रु. 300 रु के स्थान पर भी एक टैक्स लिया जाना चाहिए। ठंडी रोड व 12 पत्थर का टोल 2012 में उच्च न्यायालय द्वारा हटाया गया था। इसी सब अन्यमिता के चलते नगर पालिका को इस तुगलगी फरमान को वापस लेना चाहिए। अन्यथा विवश हो कर हम सभी लोग उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय की शरण में जाने को विवश होंगे।
बैठक मे प्रदीप सिंह बोरा. बॉबी मालिक.अभय साह.नईम खान.
शिवराज सिंह. आशीष भट्ट. अशोक साह. व कई नैनीताल नगर विवासी उपस्थित रहे।













