16 July 2026

भाजपा करेगी दो पहिया वाहन टोल वसूली का विरोध, “आम जनता को परेशान करने वाले और तुगलकी फरमानों के खिलाफ खड़ी रहूंगी-विधायक सरिता आर्या

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल नगर पालिका द्वारा दो पहिया वाहनों से टोल वसूली शुरू किए जाने के बाद आम जनता और पर्यटकों में भारी आक्रोश है। भारतीय जनता पार्टी नैनीताल ने इसे “जनविरोधी और तुगलकी फरमान” करार देते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो BJP नगर पालिका के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी ।
भाजपा नेताओं का कहना है कि नैनीताल जैसे पर्यटन नगरी में दोपहिया वाहनों से मनमाने तरीके से टोल वसूला जाना न केवल आम जनमानस के लिए कठिनाई का कारण बना है, बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका पर आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि पिछले एक-दो वर्षों से नगर पालिका लगातार आम जनता की भावनाओं को नजरअंदाज कर मनमानी कर रही है, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस संबंध में नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने कहा कि “आम जनता को परेशान करने वाले और तुगलकी फरमानों के खिलाफ मैं खुद खड़ी रहूंगी। शहर में नियम पर्यटन और आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप ही लागू होने चाहिए। मैं दोपहिया वाहनों से टोल वसूली का पुरजोर विरोध करती हूं।”
इस विरोध में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, महिला आयोग सदस्य बिमला अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया।भाजपा ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि वह तुरंत दोपहिया वाहनों से टोल वसूली का आदेश वापस ले। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी नैनीताल सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!