12 May 2026

रद्दी में ना बेचें पुरानी किताबों को आप कर सकते हैं मालरोड स्थित पुस्तकालय में डोनेट,पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल की सराहनीय नई पहल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। नगर पालिका अध्यक्ष समाजसेवी डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने मालरोड स्थित दुर्गा लाल साह पुस्तकालय और बच्चों तथा विभिन्न सेवाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए एक अच्छी और सराहनीय पहल की है। पहल यह है कि कोई भी व्यक्ति घर में रखी हुई पुरानी किताबों को रद्दी में ना बेचें उन्हें पुस्तकालय में डोनेट कर सकते हैं। आपकी दी हुई किताबों से बच्चों का करियर बन सकता है। पालिका अध्यक्ष डॉ खेतवाल ने शहर के सम्मानित जनता से अनुरोध किया है कि पुस्तकालय में कोई भी पुस्तक डोनेट कर सकता है। उन्होंने सभी बच्चों से परीक्षाओं से संबंधित किताबों के अध्ययन के लिए पुस्तकालय में आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!