12 May 2026

रामनवमी को होगा शाकम्भरी, माँ पूर्णागिरी मंदिर में विशाल भंडारा,

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। सूखाताल स्थित माँ शाकम्भरी, माँ पूर्णागिरी मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा प्रतिवर्ष रामनवमी को आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता हैं। आयोजन को सफल बनाने हेतु आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत के आवास पर तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भंडारे को सफल करने हेतु अलग अलग दायित्व सौंपे गए।


कमेटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत के अनुसार प्रातः काल गणेश पूजा,कन्या पूजन,सुंदर कांड,भजन कीर्तन के बाद विशाल भंडारा किया जाएगा।
बैठक में हरीश तिवारी,रमेश पांडे,दीप भट्ट,ललित साह, अमिताभ साह, सिद्धू मजूमदार,प्रकाश शास्त्री, विक्रम सिंह रावत, हेमलता पांडे, गीता रावत, लता मेहरा आदि कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!