25 April 2026

नैनीताल में कार खाई में गिरी, उपचार के दौरान महिला की मौत

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल । पाइंस के पास एक कार खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला को गम्भीर चोट आई है जबकि महिला के पुत्र को हल्की चोट है। जिन्हें बी डी पांडे अस्पताल में लाया गया। लेकिन गम्भीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अल्मोड़ा से बैल पडाव को जा रही एक कार संख्या यू के 01ए,9798 पाइंस के निकट अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। कार को अल्मोड़ा निवासी विनय वर्मा (40) वर्ष, चला रहे थे। कार में उनकी माता उमा वर्मा उम्र 71 भी सवार थी। जो गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया । लेकिन उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!