कोटाबाग में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर चर्चा ,कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़ हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना सभी की सामूहिक है जिम्मेदारी-हेम आर्या

कोटाबाग (नैनीताल)। नैनीताल ग्रामीण मंडल भाजपा द्वारा बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के बागजला कोटाबाग में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की और जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के लिए अपने-अपने विचार साझा किए।
बैठक में नैनीताल भाजपा के वरिष्ठ नेता हेम आर्या मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली रीढ़ हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति सामने रखी।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा गौरव गोस्वामी, हरीश पंत, पूरन अरोड़ा, ध्यान सिंह नेगी, चंद्रशेखर कार्की, गणेश मेहरा, जगदीश चंद्र, संतोष जोशी, दयाल सनवाल, कैलाश बिष्ट, तारा सिंह, मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि रावत, योगेश और दीवान सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश उप्रेती द्वारा की गई।













