6 September 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ देश के नाम’ अभियान के तहत भवाली में किया पौधारोपण

0
pine-crest


भवाली। भारतीय जनता पार्टी के “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ देश के नाम” अभियान के अंतर्गत भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जिला नैनीताल द्वारा जी.बी. पंत इंटर कॉलेज, भवाली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सह-संयोजक कैलाश चंद्र जोशी एवं प्रियंका जोशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बर्गली, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक तथा देश के नाम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!