5 November 2026

समाजसेवी एवं ब्लड बैंक में सक्रिय कुंदन नेगी का निधन, शोक की लहर

pine-crest


नैनीताल। समाजसेवी एवं रामसेवक सभा व ब्लड बैंक में सक्रिय कुंदन नेगी (60) का आज दिल्ली में निधर हो गया है। जानकारी के मुताबिक कुंदन नेगी पीलिया और गॉलब्लैडर में स्टोन के कारण काफी दिनों से ग्रसित थे। रविवार रात को उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में ले जाया गया। सोमवार के सुबह दिल्ली के लिए ले गए, जहां उनका निधन हो गया। कुंदन नेगी वीडी पांडे अस्पताल में ब्लड बैंक में भी सक्रिय रहते थे।


निधन की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर विधायक सरिता आर्या, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, मुकेश जोशी मंटू, जगदीश बवाड़ी, मनोज साह, विमल चौधरी, जीवंती भट्ट, कमलेश ढौंढ़ियाल, ज्योति ढोंडियाल देवेंद्र लाल साह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!