3 May 2026

भारत की जनगणना का कार्य शुरू, साइबर क्राइम वाले भी सर्तक, ऐसे में किसी को भी ओटीपी और आधार नंबर व बैंक की डिटेल ना दें, नहीं तो हो जाऐगा बैंक खाता खाली,

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। सावधान रहिये और सर्तकता बरतें भारत में जनगणना काम तेजी से शुरू हो गया है ऐसे में साइबर क्राइम वाले भी सर्तक हो गए। जनगणना के नाम पर आपके बैंक खाते से सारा पैसा ना चला जाऐं। इसके लिए सावधानी और सर्तकता अवश्य बरतें। बता दें कि 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक भारत की जनगणना का कार्य किया जा रहा है। इस हेतु शासन की ओर से अधिकारीगण आपके घरों पर उपस्थित हो कर कुछ सामान्य जानकारियां आपसे प्राप्त करेंगें।जैसे कि1 आपका भवन कैसा है। 2 परिवार में कितने सदस्य हैं। 3 परिवार के मुखिया का नाम4 नल कनेक्शन5 बिजली कनेक्शन6 शौचालय / बाथरूम7 गैस कनेक्शन8 रेडियो / टीवी9 कैबल कनेक्शन10 साईकिल / मोटर साईकिल / कार11 खायॉ जाने वाला मुख्य अन्न12 आपका मोबाईल नम्बर आदि जानकारी मांगे तो देनी है। और क्या नहीं देना है जिसके लिए आप सावधान रहिए क्या नही पू छा जाऐगा। यदि कोई निम्न जानकारी मांगे तो मत देना। इसमें 1.आधार कार्ड नम्बर2 पैन कार्ड नम्बर3 बैंक की जानकारी4 किसी भी प्रकार का ओ.टी.पी. नहीं देना है। साथ हीजानकारी देते समय अत्यधिक सावधानी बरते। तथा आने वाले अधिकारी का पहचान पत्र जरूर चैक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!