20 June 2026

बढ़ती रसोई गैस की कीमतों एवं समय पर गैस उपलब्ध न होने की समस्या पर व्यक्त की गहरी चिंता- व्यापारी नेता अखिलेश सेमवाल

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड (नैनीताल) के सह प्रभारी कुमाऊँ मंडल अखिलेश सेमवाल ने बढ़ती रसोई गैस की कीमतों एवं समय पर गैस उपलब्ध न होने की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गैस की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पा रही है और यदि गैस उपलब्ध भी हो रही है, तो उसके बढ़ते दामों के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। गैस कीमतों में लगातार वृद्धि के चलते होटल, रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को अपने मेन्यू के दाम बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।श्री सेमवाल ने कहा कि यदि मेन्यू के दाम बढ़ते हैं, तो इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा, जिससे रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की संख्या में कमी आ सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव होटल, रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग कारोबार पर पड़ना निश्चित है।उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि गैस की किल्लत को दूर करते हुए कीमतों पर नियंत्रण किया जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और उनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!