26 June 2026

अखिलेश सेमवाल व्यापार मंडल के चुनाव प्रभारी नियुक्त

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। भवाली व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। साथ ही चुनाव में घमासान भी जारी है। व्यापार मंडल के दो गुट आमने-सामने हैं। इसी बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल को भवाली नगर इकाई का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। अखिलेश ने बताया कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला ने चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष से संचालित करने के लिए आदेशित किया है। जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा और चुनाव कराया जायेगा। कहा कि चुनाव पूरी निष्पक्षता से कराए जाएंगे और सदस्यता अभियान शीघ्र शुरू किया जाएगा। अखिलेश सेमवाल की नियुक्ति पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर, प्रवीण पटवाल, भीमताल अध्यक्ष पंकज जोशी सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!