12 May 2026

भीमताल-भवाली मार्ग के गोलूधार में बने पुल संकरा होने से लगता है घंटों लंबा जाम,टू लेन पुल निर्माण कराने की मांग-भाजपा नेता अखिलेश सेमवाल

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। भाजपा नेता एवं व्यापारी अखिलेश सेमवाल ने बताया कि भीमताल भवाली मोटर मार्ग के गोलूधार में पुल संकरा होने की वजह से अक्सर हर समय
जाम की स्थिति रहती है। यह पुल भवाली व भीमताल सीमा को आपस में जोड़ता है। पुल काफी संकरा होने के चलते एक बार में एक ही वाहन निकलता है।
स्थानीय लोगों लंबे समय से पुल के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं।
मालूम हो कि भीमताल भवाली मोटर मार्ग स्थित पुल से दिन भर में हजारों की संख्या में नैनीताल समेत अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ को वाहन गुजरते हैं। इन दिनों
पर्यटन सीजन के चलते सैलानियों की भीड़ उमड़ी है पर पुल से मात्र एक वाहन के गुजरने की क्षमता होने के चलते हर वक्त वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे सैलानियों समेत विकास भवन के कर्मचारियों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मामले को लेकर भाजपा नेता एवं व्यापारी अखिलेश सेमवाल गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि गोलूधार गधेरे में बना पुल काफी संकरा होने के चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, पुल से एक बार में एक ही वाहन गुजर सकता है। साथ ही पुल काफी पुराना हो चुका है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग भवाली से उक्त स्थान पर टू लेन पुल निर्माण कराने की मांग की है। ताकि आने वाले पर्यटन सीजन में लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़े। बताया इस संबंध में वह जल्द ही मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!