26 June 2026

नैनीताल में निकाली शानदार तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे रहे तिरंगा यात्रा में शामिल।

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। भाजपा नगर मंडल के आह्वान पर नैनीताल में “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर शानदार तिरंगा यात्रा निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी शामिल रहे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व विभिन्न स्कूलों के बच्चे मल्लीताल पन्त पार्क में एकत्र हुए। जहां से हाथों में तिरंगा लिये भाजपा कार्यकर्ताओं व स्कूली बच्चे रैली की शक्ल में रिक्शा स्टैंड से माल रोड होते हुए तल्लीताल डांठ स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचे।

रैली में लोग भारत माता की जै, भारतीय सेना जिंदाबाद आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विधायक सरिता आर्य, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, हरीश राणा, आशीष बजाज, आनन्द बिष्ट, पूरन मेहरा, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, सभासद लता दफौटी, भगवत रावत, मनोज साह जगाती, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम चन्द्र आर्य, विकास जोशी, बच्ची चद्र,विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, ज्योति ढौंढियाल, कविता गंगोला, अमिता साह, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, विनीता पांडे, डॉ प्रगति जैन,रीना मेहरा, राधा पांडे खोलिया, नीतू जोशी, आशा आर्या, मीरा बिष्ट, तुलसी कठायत, कैलाश मिश्रा, कमलेश ढौंढियाल, पंकज भट्ट, आयुष भंडारी, विक्की राठौर, पंकज राठौर,दया बिष्ट, मीनू बुधलाकोटी, तारा बोरा, कलावती असवाल, भारत मेहरा, संतोष साह, शैलेश बिष्ट, संतोष कुमार, राहुल नेगी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!