2 February 2026

एक वर्ष पूर्व भवाली कार्यकारिणी को किया गया था भंग,कंचन साह को मिलीभवाली व्यापार मंडल की नई जिम्मेदारी, व्यापारियों ने दी उन्हें बधाई

0
naini-public
pine-crest

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने भवाली नगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए कंचन साह को अध्यक्ष और अमित पांडेय को महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय के माध्यम से की गई। जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय ने जानकारी दी कि लगभग एक वर्ष पूर्व भवाली कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था। संगठनात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अब नई कार्यकारिणी
का गठन किया गया है। नवगठित टीम को विधायक सरिता आर्या, कैलाश सुयाल, प्रकाश आर्या, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, भैय्यू वर्मा, हिमांशु बिष्ट, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य अखिलेश सेमवाल, दिनेश आर्या, प्रशांत जोशी, आशु चंदोला, राजीव पांडेय, भीमताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंकज जोशी, मनोज भट्ट सुधा आर्या सहित क्षेत्र के व्यापारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!