28 June 2026

नैनीताल बारापत्थर चौकी में तैनात पुलिस कर्मी मनोज जोशी हुए घायल, अस्पताल में भर्ती,स्मैक लेकर आ रहे बाइक का पीछा करते समय हुई घटना

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। बारापत्थर चौकी में तैनात पुलिस कर्मी को
स्मैक तस्करी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस कर्मी ने बाइक को रोकना चाहा लेकिन बाइक सवार तेजी से भाग गया। पुलिस कर्मी ने वहीं पर किसी से लिफ्ट लेकर पीछा करते समय पैदल चल रहे राहगीर से बाइक टकरा गई और पुलिस कर्मी दुर्घटना में घायल हो गया। हादसे में पुलिसकर्मी समेत राहगीर भी गंभीर रुप से घायल हो गया। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद राहगीर को हायर सेंटर रेफर करने के साथ ही पुलिसकर्मी को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारापत्थर क्षेत्र में पुलिस कर्मी मनोज जोशी ड्यूटी पर तैनात थे। उन्हें मुखबिर से यूपी नंबर की एक बाइक से नैनीताल में स्मैक लाए जाने की सूचना मिली थी। वाहनों की चैकिंग सूचना करने के दौरान यूपी नंबर की एक बाइक चौकी के समीप पहुंची लेकिन रोकने के बाद भी वह नहीं रुकी। आनन-फानन में मनोज जोशी ने वहीं


मौजूद एक युवक से लिफ्ट लेकर बाइक का पीछा शुरू किया। वह बारापत्थर से करीब 500 मीटर आगे धामपुर बैंड के समीप पहुंचे ही थे कि राहगीर उनकी बाइक के सामने आ गया। इससे उनका दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर रपट गया। हादसे में पुलिसकर्मी व वाहन की चपेट में आकर मल्लीताल निवासी वफा चोटिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व लोगों ने तत्काल दोनों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि पुलिसकर्मी को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है जबकि राहगीर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्मैक को लेकर जिस वाहन की सूचना मिली थी उसका पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!