28 June 2026

उत्तराखण्ड कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक एम्प्लॉय यूनियन का छठा महाधिवेशन हुआ संपन्न, जयप्रकाश शर्मा अध्यक्ष और सुरेंद्र शाह महासचिव बने

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल । कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक एम्प्लॉय यूनियन का छठा महाधिवेशन हल्द्वानी में संपन्न हुआ। इस दौरान नई कार्यकारिणी बनाई गई। अधिवेशन की अध्यक्षता विनोद बिष्ट द्वारा की गई। संगठन के चुनाव केएन शर्मा जो कि चुनाव अधिकारी भी थे की उपस्थिति में निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिस में जय प्रकाश शर्मा अध्यक्ष एवं सुरेन्द्र शाह महासचिव चुने गए । इसके अलावा उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा , हरीश पंत ,
संयुक्त महासचिव नरेंद्र सिंह बिष्ट , गुंजन,
कार्यालय सचिव जितेंद्र सती कोषाध्यक संतोष पंत को नियुक्त किया गया।
इस के उपरांत कार्यकारी की बैठक की गई जिसमें बैंक प्रबंधन द्वारा वेतन पुनर्निर्धारण जो वर्ष 2012 से लंबित है को शीघ्र करने के लिए प्रबंधन से बात की जाएगी एवं बैंक प्रबंधन द्वारा जो प्रमोशन नियमों के अनुसार नहीं किए गए हैं उन पर भी चिंता व्यक्त की गई ।उपरोक दोनों मांगों पर संगठन शीघ्र बैंक प्रबंधन से वार्ता करेगा एवं इनका पूर्ण समाधान किसी भी स्थिति में सुनिश्चित करेगा । इस दौरान
सी.के. जोशी ( महासचिव (UBEU) , राजन पुंडीर( उप महासचिव UBEU) प्रवीण शाह ( अध्यक्ष UBU), बहादुर सिंह बिष्ट (संरक्षक- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद्), विपिन गुप्ता (जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल नैनीताल) ,त्रिभुवन फर्त्याल ( महासचिव व्यापार मंडल नैनीताल) समेत
नवीन वर्मा ( प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड और उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण परिषद उत्तराखण्ड राज्य मंत्री ) आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!