19 June 2026

नैनीताल में चंद्रयान 3 मॉडल में पेंट कर रहा मजदूर 30 फीट ऊंचाई से गिरा, दायां हाथ  फैक्चर

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM


नैनीताल। चंद्रयान3 मॉडल में पेंट करते समय 30फीट की ऊंचाई से मजदूर गिरकर घायल हो गया था।
तल्लीताल स्थित प्रतिष्ठित स्कूल में चंद्रयान-3 का मॉडल बनाया जा रहा है। इस मॉडल को एस्ट्रोब्रस एक्सपीरियंस कंपनी द्वारा बनाया जा रहा था। चंद्रयान-3 मॉडल में ठेकेदार द्वारा दिहाड़ी पर लगाए गए
गडगांव झारखंड निवासी  दिलकस आलम मजदूर पेंट कर रहा था अचानक से सीढ़ी से पैर फिसला और जमीन पर गिर गया और दिलकश का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया।

ठेकेदार द्वारा सही से इलाज न कराने के कारण मजदूर  चीता पुलिस के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा के पास फरियाद लेकर पहुंचा, राणा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए  ठेकेदार को थाना बुलाया गया और दिलकश आलम का तत्काल पूर्ण इलाज के लिए आदेश दिए गए। दोनो पक्षों का इलाज कराने को लेकर आपस में समझौता हो गया। साथ ही मजदूर को उनके घर भेजने व अभी तक के लिए खाने खर्चे का भी ठेकेदार को आदेशित किया गया। तत्काल पुलिस कार्यवाही के लिए दिलकश आलम के द्वारा तल्लीताल पुलिस चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल राणा का दिल से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!