5 November 2026

स्वीप नैनीताल ने मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान के तहत हरेला पर्व पर किया पौधारोपण

स्वीप नैनीताल ने मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान के तहत हरेला पर्व पर किया पौधारोपण
pine-crest

नैनीताल। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप नैनीताल द्वारा थीम मेरा वोट मेरी पहचान मेरा वृक्ष मेरी जान के तहत हरेला पर्व के अवसर पर विकास भवन परिसर नैनीताल स्थित भीमताल में मुख्य शिक्षा अधिकारी समन्वयक स्वीप गोविंद राम जायसवाल एवं जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण किया गया। जिसमें विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा वृक्षारोपण एवं परिसर की सफाई की गई। मुख्य शिक्षा अधिकारी के द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदाता शपथ दिलाई गई।

स्वीप नैनीताल ने मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान के तहत हरेला पर्व पर किया पौधारोपण
स्वीप नैनीताल ने मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान के तहत हरेला पर्व पर किया पौधारोपण
स्वीप नैनीताल ने मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान के तहत हरेला पर्व पर किया पौधारोपण

कार्यक्रम में ए.पी.डी. चंद्रा फर्त्याल, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ मुकेश नेगी एवं अधिकारी आदि उपस्थित रहे स्वीप टीम से राकेश लाल वर्मा, गोविंद मर्तोलिया एवं दीपा रैकवाल आदि उपस्थित रहे। उद्यान विभाग द्वारा उक्त कार्यक्रम हेतु निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए गए। जनपद अन्तर्गत स्वीप के तहत अबतक 9000 से ज्यादा पेड़ लगाए जा चुके है। इसी के साथ जनपद अन्तर्गत समस्त विधानसभा के बूथों पर भी वृक्षारोपण किया गया।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!