5 November 2026

19 दिन से तल्लीताल क्षेत्र का नहीं उठा कूड़ा, संध्या शर्मा ने वीडियो जारी कर किया गुस्से का इजहार

Advertisement
19 दिन से तल्लीताल क्षेत्र का नहीं उठा कूड़ा, संध्या शर्मा ने वीडियो जारी कर किया गुस्से का इजहार
pine-crest

नैनीताल। समाजसेवी संध्या शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण अपने वीडियो में बताया है। संध्या शर्मा ने 27 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम में तल्लीताल क्षेत्र की रिक्शा स्टैंड के समीप से शौचालय के बगल से रास्ते में 19 दिन से कूड़ा पड़ा हुआ है। उसका वीडियो डाला है। उन्होंने कहा है कि 19 दिन होने के बावजूद भी कूड़ा ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है। वीडियो में सफाई व्यवस्था को लेकर संध्या शर्मा काफी गुस्से में दिखाई दे रही है उन्होंने कहा कि पालिका सफाई की व्यवस्था को प्राथमिकता से करें और जिम्मेदार व्यक्ति पर करवाई की जाए। देखें वीडियो

error: Content is protected !!