5 November 2026

नैनीताल के रंग कर्मियों ने बी एम शाह ओपन एयर थिएटर की सफाई कर मनाया आज़ादी का जश्न,रंगकर्मियों ने अपनी कर्मभूमि को किया स्वच्छ,

Advertisement
नैनीताल के रंग कर्मियों ने बी एम शाह ओपन एयर थिएटर की सफाई कर मनाया आज़ादी का जश्न,रंगकर्मियों ने अपनी कर्मभूमि को किया स्वच्छ,
pine-crest

नैनीताल । देश में 79वां स्वतन्त्रता दिवस मनाया जा रहा है, देशभक्ति किसी भी रूप में दर्शायी जा सकती है, फिर चाहे वो सरहद पर देश की रक्षा करना हो या देश के हित में उठाया गया कोई भी कदम, देशभक्ति की परिभाषा बहुत व्यापक है, इसी क्रम में नैनीताल के रंगकर्मियों ने अपनी कर्मभूमि यानि बीएम शाह ओपन एयर थिएटर में सफाई अभियान चलाकर देशभक्ति का परिचय दिया, सफाई अभियान में रंगकर्मियों ने ओपन एयर थिएटर के अंदर से लगभग 20 कट्टे कूड़ा, 200 बोतलें, चिप्स के पैकेट व गला- सड़ा कूड़ा निकाला,

नैनीताल के रंग कर्मियों ने बी एम शाह ओपन एयर थिएटर की सफाई कर मनाया आज़ादी का जश्न,रंगकर्मियों ने अपनी कर्मभूमि को किया स्वच्छ,
नैनीताल के रंग कर्मियों ने बी एम शाह ओपन एयर थिएटर की सफाई कर मनाया आज़ादी का जश्न,रंगकर्मियों ने अपनी कर्मभूमि को किया स्वच्छ,
नैनीताल के रंग कर्मियों ने बी एम शाह ओपन एयर थिएटर की सफाई कर मनाया आज़ादी का जश्न,रंगकर्मियों ने अपनी कर्मभूमि को किया स्वच्छ,

सफाई अभियान के पश्चात् राष्ट्रगान हुआ और समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी डीके शर्मा, सिने अभिनेता व वरिष्ठ रंगकर्मी इदरीस मलिक, वरिष्ठ रंगकर्मी दिलावर सिराज, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. मोहित सनवाल,वरिष्ठ रंगकर्मी मदन मेहरा (बीएनए), पवन कुमार, अजय वीर पवार, अदिति खुराना, अकरम अली, जगदीश, सुरेश बिनवाल, प्रदीप, सबसे छोटा साथी मास्टर गोलू मेहरा व
बीएसएफ से सेवानि. मनोहर सिंह नेगी, मंजू नेगी उपस्थित रहीं,
इसके साथ ही सफाई अभियान को सफल बनाने में विशेष योगदान के लिए नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी विनोद सिंह जीना, सफाई निरीक्षक कमल सिंह चौहान, पर्यावरण पर्यवेक्षक मोहित व उनकी टीम का मो. खुर्शीद हुसैन ( आज़ाद ) ने आभार व्यक्त किया साथ ही नियमित तौर पर सफाई व्यवस्था रखने का अनुरोध किया, जिससे रंगकर्म करने वाला पुण्य स्थान पुण्य ही रहे, असामाजिक तत्वों का अड्डा न बन सके।

error: Content is protected !!