5 November 2026

भाजपाइयों ने एस एसपी को पत्र लिखकर कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग,

भाजपाइयों ने एस एसपी को पत्र लिखकर कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई करने की मांग,
pine-crest

नैनीताल। नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा भड़काऊ बयानबाजी और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता नितिन कार्की ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि 14 अगस्त 2025 को नैनीताल शहर में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आयोजित था, जिसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता और विधायकों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार, पुलिस, प्रशासन, अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नाम लेकर गाली-गलौज और धमकियां दी गईं। इसके साथ ही कई लोगों के नाम लेकर अभद्र टिप्पणियां भी की गईं, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय हित में उचित कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा, दीपा दरम्वाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाए और कार्रवाई की जाए।
विधायक सरिता आर्या ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी,लखान सिंह द्वारा मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना बहुत निंदनीय है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड की समस्त जनता के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उनके लिए ऐसी गाली-गलौज शोभा नहीं देती है।
इसके अलावा, विधायक सुमित हृदेश के पास जिला पंचायत सदस्यों के सर्टिफिकेट कब्जा किए जाने का मामला भी सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के विधायक ने जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर उनको 10 दिन तक अपने कब्जे में रखा और उनके सर्टिफिकेट भी अपने कब्जे में ले लिए। इस मामले की पूरी जांच करवाई जाए।
इस अवसर पर मनोज जोशी, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल, नीतू जोशी, आशा आर्या, प्रेमा अधिकारी, ज्योति ढोंडियाल, मीरा बिष्ट, आशीष बजाज, प्रदीप कुमार आर्य, विकास जोशी, भारत सिंह मेहरा, आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद सिंह पडियार, सभासद मनोज जगाती, भगवत सिंह रावत, पवन, संतोष कुमार, विक्रम राठौर, बच्ची चंद्र, रितुल कुमार, राहुल नेगी, अतुल पाल, देवेंद्र ठाकुर, तेज सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!