28 April 2026

कांग्रेस को न्यायपालिका पर है पूरा भरोसा, भाजपा उत्तराखंड को बिहार ना बनाएं-प्रदेश महासचिव संजय

0
naini-public
pine-crest


नैनीताल। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय कुमार संजू ने कहा कि भाजपा पार्टी के नेता गुंडागर्दी पर पूरी तरह से उतर चुके हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड का नैनीताल शहर एक शांत शहर है 14 अगस्त की घटना से भाजपा इसे बिहार बनाने को उतारू हो चुकी है। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पुलिस की मौजूदगी में भाजपा के कुछ नेताओं ने गुंडागर्दी दिखाते हुए कांग्रेस के समर्थक जिला पंचायत सदस्यों का दिनदहाड़े अपहरण कर ले जा रहे सदस्यों को छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी विधायक सुमित हरदेश और पूर्व विधायक संजीव आर्य के साथ मारपीट पर उतारू हो गए यह घटना घोर निन्दनीय है साथ ही लोकतंत्र की हत्या भी है। प्रदेश महासचिव संजय कुमार ने कहा कि जनता सब जानती है की किसकी शह पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। कहा की पुलिस की इतनी सारी ब्रैकेटिंग लगाने के बावजूद तलवारों से लैस अपहरणकर्ता कैसे घटनास्थल तक पहुंचे। यह सब सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। प्रदेश महासचिव संजय कुमार संजू ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिया होटल से जू रोड को जाने वाले लोगों को घर तो नहीं जाने दिया लेकिन अपहरण कर्ताओं को अंजाम देने के लिए खुला छोड़ दिया। पुलिस के सामने इतनी बड़ी घटना होती है लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। प्रदेश महासचिव संजय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपहरण हुए पांच सदस्यों ने वीडियो स्वयं जारी कर कहा की हम अपनी मर्जी से घूमने गए हैं। कांग्रेस को न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है की 18 अगस्त को तमाम वीडियो फुटेजों को देखकर न्याय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!