24 August 2026

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नैनीताल के तीन दिवंगत फोटोग्राफर को आज किया जाएगा याद, सीआरएसटी इंटर कॉलेज में एक दिन लगाई जाएगी फोटो प्रदर्शनी

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। मंगलवार आज 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नैनीताल में
फ्लोरिस्ट लीग द्वारा आयोजित एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी
फोटोग्राफी के क्षेत्र में
शहर के तीन ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर स्व. अमित साह, स्व.एएन सिंह और स्व. बलवीर सिंह की याद में लगाई जा रही है।
बता दें कि ए एन सिंह एक जाने माने छायाकार थे और पुरानी पीढ़ी के प्रमुख छायाकार थे। बलबीर सिंह अपने पैरों से चल फिर नहीं सकते थे और एक ऑटो में ही घूम घूम कर छायाकारी करते थे और अपनी लगन के दम पर एक प्रसिद्ध छायाकार बन गये । अमित साह एक युवा छायाकार थे जिन्होंने छायाकारी में बहुत तेजी से अपनी जगह बनायी और बहुत लोकप्रिय हो गये थे लेकिन उनका असामयिक निधन हो गया।
फ्लोरिस्ट लीग से जुड़े फोटोग्राफर हिमांशु जोशी ने बताया कि यह प्रदर्शनी आज सीआर एसटी इंटर कॉलेज में 3:30 से शुरू होगी।
इस प्रदर्शनी में पद्मश्री अनूप साह के अलावा 19 अन्य स्थानीय और आंचलिक छायाकारों के छायाचित्र भी प्रदर्शित किए जाएँगे। हिमांशु जोशी ने लोगों से अनुरोध किया है कि विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लगाई जा रही प्रदर्शनी में पहुंच कर नगर के तीन दिवंगत फोटोग्राफरों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!