5 November 2026

तल्लीताल कैंट क्षेत्र व कृष्णापुर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

तल्लीताल कैंट क्षेत्र व कृष्णापुर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
pine-crest

नैनीताल। बीती रात तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में एक घर में रात्रि के समय पेचकस से खिड़की और दरवाजे की जाली तोड़ते हुए एक चोर का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। कृष्णापुर क्षेत्र के ग्रुप में चोर का वीडियो वायरल हो रहा है। इधर कैंट क्षेत्र में एक व्यक्ति रात्रि के समय इधर-उधर घूम कर चोरी करने के लिए रैकी करता हुआ व्यक्ति दिख रहा है लेकिन यह व्यक्ति ने स्कूटर के कवर को चोरी करके रफू चक्कर हो गया। यह सब मामला कैंट क्षेत्र के घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। तल्लीताल क्षेत्र में घरों के सीसीटीवी कैमरे में रात्रि के समय चोर चोरी करने का प्रयास और चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। क्षेत्र के लोगों ने तल्लीताल पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!