10 January 2026

नैनीताल में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन,पुतला फूंका लगाए जमकर नारे

0
pine-crest


नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नैनीताल में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। यह विरोध कार्यक्रम कांग्रेस के विधायकों के विधानसभा में किए गए अमर्यादित आचरण के विरोध में आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं का कहना था कि कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है और केवल झूठ की राजनीति कर रही है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे षड्यंत्र और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही इसका पर्दाफाश कर जनता के सामने सच्चाई रखी जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है
पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। इस दौरान भावना मेहरा, नीतू जोशी, निखिल बिष्ट, विक्रम राठौर, हरीश सिंह राणा, आशीष बजाज, विकास जोशी, प्रदीप कुमार आर्य, भारत सिंह मेहरा, अरविन्द सिंह पडियार, भगवत सिंह रावत, विकास जोशी, आयुष भंडारी, दया किशन पोखरिया, बिमला
अधिकारी, कविता गंगोला, कलावती असवाल, मीरा बिष्ट, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, नीतू जोशी, भोला दत्त तिवारी, आनंद बिष्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, संतोष साह, कृष्ण कुमार शर्मा, शिवांशु जोशी, राहुल नेगी, युवराज करायत, प्रियांश आर्या और पार्थ साह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

kc-chandola
sanjay
amita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!