6 November 2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच हेतु गदरपुर ऊधमसिंह नगर में हुआ प्रदर्शन

Advertisement
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच हेतु गदरपुर ऊधमसिंह नगर में हुआ प्रदर्शन
pine-crest


नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि
अंकिता भंडारी हत्याकांड आज भी केवल एक परिवार का निजी दुख नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की आत्मा, बेटियों की सुरक्षा और हमारी न्याय व्यवस्था पर लगा एक गहरा सवाल है।
जब महीनों बाद भी पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा में है और सच तक पहुँचने की राह बार-बार रोकी जा रही है, तब प्रदेश सरकार की चुप्पी और टालमटोल वाला रवैया असहनीय हो जाता है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जाँच हेतु गदरपुर ऊधमसिंह नगर में हुआ प्रदर्शन


उन्होंने कहा कि न्याय तभी सार्थक होगा जब इस जघन्य अपराध की स्वतंत्र, निष्पक्ष CBI जांच हो और अपराधी चाहे कितने ही रसूख़दार क्यों न हों, उन्हें कानून के अनुसार कठोरतम सज़ा मिले।
इसी संकल्प और उत्तराखंड की बेटियों के सम्मान की रक्षा के लिए आज गदरपुर तहसील के बाहर जुलूस एवं धरना-प्रदर्शन कर सरकार की जवाबदेही तय करने का स्पष्ट संदेश दिया गया।

यह संघर्ष किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि सच, इंसाफ़ और भविष्य की पीढ़ियों की सुरक्षा का संघर्ष है और यह आवाज़ तब तक उठती रहेगी, जब तक अंकिता को पूरा न्याय नहीं मिल जाता।

error: Content is protected !!