6 November 2026

तल्लीताल मस्जिद के पास सीवर की गंदगी कई दिनों से रही है बह, सभासद शीतल कटियार बोली शिकायत के बाद अधिकारियों के सिर पर नहीं रेंगी जूं, अंदोलन की दी धमकी

Advertisement
तल्लीताल मस्जिद के पास सीवर की गंदगी कई दिनों से रही है बह, सभासद शीतल कटियार बोली शिकायत के बाद अधिकारियों के सिर पर नहीं रेंगी जूं, अंदोलन की दी धमकी
pine-crest

नैनीताल। तल्लीताल के हरिनगर वार्ड चार में मस्जिद के पास कई दिनों से खुले में सीवर बह रहा है।
नगर पालिका परिषद की हरिनगर वार्ड चार की सभासद शीतल कटियार ने बताया कि तीन दिन से जल संस्थान के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी आज तक अधिकारियों के सिर पर जूं तक नहीं रेंगी है। शीतल कटियार ने कहा कि सीवर बहने से मस्जिद को जाने वाले लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सीवर बहने से क्षेत्र के लोग बदबू से परेशान हैं। सीवर रास्ते में बहने से एक महिला भी गिरकर चोटिल हो गई है। सभासद शीतल कटियार ने जल संस्थान के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शीघ्र ही सीवर की समस्या को ठीक नहीं किया तो वह मजबूरन क्षेत्र के लोगों के साथ आंदोलन कर प्रदर्शन करेंगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जल संस्थान विभाग की होगी।

error: Content is protected !!