6 November 2026

जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सड़क, स्कूल, अस्पताल व आवारा जानवरों के मुद्दे छाए रहे, तीन निर्वाचित सदस्यों को दिलायी गयी पद व गोपनीयता की शपथ

Advertisement

pine-crest

नैनीताल। जिला पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल की अध्यक्षता में राज्य अतिथिगृह में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत में अध्यक्ष दर्मवाल ने जिला पंचायत के तीन नव नियुक्त सदस्यों में पुष्पा नेगी, निधि जोशी व मीना को शपथ ग्रहण कराई जो कि पूर्व में शपथ नहीं ले पाए थे। इसके बाद जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने नैनीताल जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की साथ ही उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और प्रगति का बयौरा सदन के समक्ष रखा।

जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सड़क, स्कूल, अस्पताल व आवारा जानवरों के मुद्दे छाए रहे, तीन निर्वाचित सदस्यों को दिलायी गयी पद व गोपनीयता की शपथ
जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सड़क, स्कूल, अस्पताल व आवारा जानवरों के मुद्दे छाए रहे, तीन निर्वाचित सदस्यों को दिलायी गयी पद व गोपनीयता की शपथ
जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सड़क, स्कूल, अस्पताल व आवारा जानवरों के मुद्दे छाए रहे, तीन निर्वाचित सदस्यों को दिलायी गयी पद व गोपनीयता की शपथ
जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सड़क, स्कूल, अस्पताल व आवारा जानवरों के मुद्दे छाए रहे, तीन निर्वाचित सदस्यों को दिलायी गयी पद व गोपनीयता की शपथ
जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सड़क, स्कूल, अस्पताल व आवारा जानवरों के मुद्दे छाए रहे, तीन निर्वाचित सदस्यों को दिलायी गयी पद व गोपनीयता की शपथ
जिला पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में सड़क, स्कूल, अस्पताल व आवारा जानवरों के मुद्दे छाए रहे, तीन निर्वाचित सदस्यों को दिलायी गयी पद व गोपनीयता की शपथ

बैठक के दौरान नव निर्वाचित सदस्यों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मानसून काल में क्षतिग्रस्त सार्वजनिक पेयजल लाइनों, सडक मार्गों तथा औद्यानिक एवं कृषि को हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिए जाने की मांग की। बैठक में सडकों, क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों की मरममत तथा जिला विकास प्राधिकरण में नए शामिल किए गए गांवों को प्राधिकरण क्षेत्र से हटाने का मुद्दा उठा। सदस्यों ने ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों से नियमित कूड़ा
उठाने, क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की मरममत कराने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने और एंबुलेंस सेवा की बेहतर व्यवस्था पर बल दिया। चिकित्सालयों में मेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने और आवारा पशुओं की समस्या से निपटने हेतु गौ सदन की स्थापना की मांग जोरदार तरीके से रखी गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल ने संबंधित महकमों की मदद से प्रमुख समस्याओं का प्राथमिकमता से समाधान किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी विष्ट समेत सभी जिला पंचायत सदस्यों समेत उप जिलाधिकारी विपिन पंत, एपीडी चंद्रा फ्र्याल सहित जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश कुमार ने किया।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य यह रहे मौजूद
नैनीताल। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों में डीकर सिंह मेवाड़ी, मीना देवी, प्रमोद सिंह, बहादुर सिंह नगदली, पूनम बिष्ट, रेखा देवी, ज्योति आर्या, निधि जोशी, पुष्पा नेगी, तरूण कुमार शर्मा, दीप सिंह बिष्ट, संजय बोहरा, दीप चन्द्र, अनीता आर्या, अरनव कंबोज, हेम चन्द्र नैनवाल, सीता देवी, लीला देवी, डा. छवि काण्डपाल, दीपा चन्दोला, विपिन सिंह जंतवाल, जिशान्त कुमार, देवकी बिष्ट, हेमा भट्ट तथा यशपाल आर्या मौजूद रहे।

error: Content is protected !!