20 June 2026

डीएसबी परिसर में आयोजित हुई वाद विवाद प्रतियोगितापक्ष में अर्णव और विपक्ष में पूजा रही प्रथम

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल। राजनीतिक विज्ञान विभाग के द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में महिला अधिनियम विधेयक: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वाद विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल प्रोफेसर ललित तिवारी के द्वारा छात्रों को संबोधित किया गया। वहीं प्रोफेसर दीपिका गोस्वामी ने अपने विचारों को छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया। परिसर के निर्देशक एवं विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा ने छात्र-छात्राओं को विधेयक के बारे में जानकारी दी गई तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष तर्क में अर्णव त्रिपाठी बी ए प्रथम सेमेस्टर प्रथम रहे, वहीं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की श्रेया जोशी द्वितीय रही। विपक्ष में बी ए पंचम की पूजा मिश्रा प्रथम रही, सुहानी जोशी बी ए प्रथम सेमेस्टर की द्वितीय स्थान पर रही। विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कल्पना अग्रहरि ने छात्र-छात्राओं को महिला विधेयक अधिनियम के बारे में जानकारी दी एवं विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ हृदेश कुमार, डॉ भूमिका प्रसाद, डॉक्टर रुचि मित्तल, पंकज सिंह, एवं डॉ मोहित सिंह रौतेला रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!