7 November 2026

उत्तराखंड पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ने लीजल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक, ठेकेदार समय से कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस दे और उनके विरुद्ध करें कार्रवाई-दिनेश आर्या

Advertisement
उत्तराखंड पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ने लीजल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक, ठेकेदार समय से कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस दे और उनके विरुद्ध करें कार्रवाई-दिनेश आर्या
pine-crest

नैनीताल। उत्तराखंड पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष दिनेश आर्या ने सोमवार को नैनीताल क्लब में विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति एवं विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पेयजल से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्रान्तर्गत किए जा रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के साथ ही गांवों की पेयजल से संबंधित समस्याओं को सुना।

उत्तराखंड पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ने लीजल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक, ठेकेदार समय से कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस दे और उनके विरुद्ध करें कार्रवाई-दिनेश आर्या
उत्तराखंड पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ने लीजल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक, ठेकेदार समय से कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस दे और उनके विरुद्ध करें कार्रवाई-दिनेश आर्या

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों एवं पेयजल की समस्याओं को प्रमुखता से उपाध्यक्ष के सम्मुख रखा। इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों से आए ग्राम प्रधानों द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधूरे निर्माण कार्यों के अलावा आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की शीघ्र मरम्मत किए जाने संबंधित मांग व समस्याओं को उपाध्यक्ष के सम्मुख रखा। बैठक में विभिन्न गांवों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्व में संयोजित हर घर नल में पेयजल की आपूर्ति न होने, कहीं कहीं तो घरों में जल जीवन मिशन का कार्य ही प्रारंभ न होने की शिकायत रखी। इस संबंध में उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार समय से कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें नोटिस देते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऐसी योजनाओं में अवशेष कार्यों के पुनः टेंडर करते हुए समय पर कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है, इस हेतु अधिकारी किसी भी प्रकार की हिलाहवाली न करें। समय पर कार्य पूर्ण न होना बड़ी लापरवाही है इस हेतु अधिकारी प्राथमिकता व पेयजल की आवश्यकता को देखते हुए कार्यों को समय से पूर्ण करें।
उपाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधियों द्वारा आज जो भी पेयजल की समस्याएं बताई गई हैं, विभाग प्राथमिकता से उनका समाधान 15 दिन के भीतर करना सुनिश्चित करें। पुनः उनके द्वारा इस संबंध में समीक्षा की जाएगी।
बैठक में नैनीताल नगर में हाइड्रेंट लाइनों की समस्या के संबंध में शीघ्र ही नगर की सभी हाइड्रेंट लाइनों को दुरुस्त रखे जाने व इन लाइनों में 24 घंटे पानी की उपलब्ध बनाए रखे और शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए,ताकि अग्नि की घटना होने पर तत्काल उस पर नियंत्रण पाया जा सके।
बैठक में भवाली में सीवरेज लाइन एवं पेयजल लाइन के निर्माण के संबंध में भी पेयजल निगम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए साथ ही एडीबी द्वारा पटवा डांगर में बनाए जाने वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के संबंध में भी कार्यवाही के निर्देश परियोजना प्रबंधक यू यू एस डी ए को दिए।
बैठक में नैनीताल नगर में सीवर लाइनों में भवनों से वर्षाती पानी जोड़ने की शिकायत पर ऐसे भवनों को चिह्नित कर तत्काल चालान करते हुए संयोजन हटाने के निर्देश दिए। बैठक में उपाध्यक्ष ने भूमियाधर में पेयजल की समस्या के समाधान हेतु जल संस्थान को 10 दिन का समय देते हुए समस्या के समाधान के निर्देश के साथ ही संबंधित ठेकेदार पर पेनल्टी लगाते हुए कार्य नहीं करने पर ठेकेदार को काली सूची में डालने के निर्देश दिए। बैठक में श्री आर्या ने पेयजल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि
मानसूनकाल के दौरान जिन-जिन गांवों में पेयजल की लाइनों को जो भी क्षति हुई है उसकी मरम्मत का प्रस्ताव आपदा में तैयार करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही मरम्मत कार्य पूर्ण न होने तक वैकल्पिक व्यवस्था से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधि व पेयजल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!