6 November 2026

शारदा संघ की 55वीं‘ऑन दा स्पॉट’ पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, प्रतियोगिता में 1000 बच्चों ने किया प्रतिभाग,

Advertisement
शारदा संघ की 55वीं‘ऑन दा स्पॉट’ पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, प्रतियोगिता में 1000 बच्चों ने किया प्रतिभाग,
pine-crest

नैनीताल। नगर में शारदा संघ क्लब की ओर से 55वीं
‘ऑन दा स्पॉट’ पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस दौरान प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का परिणाम 15 अक्टूबर को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। आज यहां डीएसए मैदान में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नगर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शारदा संघ क्लब की तरफ से आयोजित 55वीं पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बच्चों को अलग-अलग ग्रुप में पेंटिंग के लिए विषय दिया गया था। दो घंटे के भीतर प्रतिभागियों ने अपनी पेंटिंग बनाकर जमा करनी थी। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इसके साथ ही दुर्गा दास साह, घनश्याम लाल साह और भुवन चंद्र लाल साह को सम्मानित किया गया l
महासचिव घनश्याम लाल साह ने बताया कि शारदा संघ में छात्रों की बनाई गई पेंटिंगों की प्रदर्शनी लगाई गई है और 16 अक्तूबर को विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा l
बताया कि ये प्रतियोगिता वर्ष 1958 में शुरू हुई, जब इसमें शहर के केवल 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। समय के साथ इसकी प्रतिष्ठा बड़ी और इस लगभग 1000 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। बच्चों को इस प्रतियोगिता का खास इंतजार रहता है।

error: Content is protected !!