20 April 2026

भवाली में कार्यकर्ताओं नेभाजपा प्रदेश महामंत्री का किया भव्य स्वागत,कार्यकर्ता संगठन की शक्ति और आत्मा – भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार

0
naini-public
pine-crest

भवाली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार का पहली बार भवाली आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुये फूलमालाओं से सुसज्जित अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया अपने संबोधन में परिहार ने कहा कि भाजपा का असली बल कार्यकर्ता हैं उन्होंने कहा “कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति और आत्मा हैं” परिहार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान की विचारधारा को जनता तक पहुँचाए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार लगातार जनहित के निर्णय ले रही है जो विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, जिला उपाध्यक्ष डा प्रगति जैन ने संबोधित किया। इस दौरान प्रकाश आर्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, शिवांशु जोशी, कंचन साह, प्रेम सिंह नेगी, शुभम कुमार, अमित पांडेय, मोहित कुमार, अंशुमान सिंह दफोटी, हिमांशु रावत, आयुष कुमार, कमला आर्या, अंश चौधरी, इशांत मेहरा, कृष नेगी, नीतू जोशी, भगवती मेहरा, धनी मेहरा,लता शर्मा ,गीता पाठक आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन वर्षा आर्या ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!