19 June 2026

राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के छात्र अर्णव त्रिपाठी प्रथम स्थान एवं ‘बेस्ट स्पीकर’ पुरस्कार से हुए सम्मानित

0
pine-crest Whats-App-Image-2026-06-11-at-2-25-20-PM

नैनीताल।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय, डी.एस.बी. परिसर के बी.ए. पंचम सेमेस्टर के छात्र अर्णव त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा उन्हें ‘बेस्ट स्पीकर’ के रूप में ₹10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह प्रतियोगिता सूचना का अधिकार (आरटीआई) सप्ताह के अवसर पर दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अर्णव त्रिपाठी ने अपने तार्किक दृष्टिकोण, सटीक अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किए गए।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान एस. रावत ने अर्णव त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की उस शैक्षणिक संस्कृति का परिणाम है जो विद्यार्थियों में विचार-शक्ति, अभिव्यक्ति कौशल और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है।
इस अवसर पर प्रो. नीता बोरा शर्मा, निदेशक, डी.एस.बी. परिसर, प्रो. संजय पन्त, डीन स्टूडेंट वेलफेयर,
डा. एम.एस. मन्द्रवाल, कुलसचिव, प्रो. ललित तिवारी सहित अन्य प्राध्यापकों ने भी अर्णव त्रिपाठी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!