6 November 2026

समाजसेवी संध्या शर्मा ने उठाई आवाज अब होने लगी जनहित में त्वरित कार्रवाई,शहर में विभिन्न जगहों पर PWD ने शुरू किया सड़क सुधार कार्य

Advertisement
समाजसेवी संध्या शर्मा ने उठाई आवाज अब होने लगी जनहित में त्वरित कार्रवाई,शहर में विभिन्न जगहों पर PWD ने शुरू किया सड़क सुधार कार्य
pine-crest

नैनीताल । शहर की जिला पंचायत रोड लंबे समय से खराब हालत में थी, जिससे आमजन, विद्यार्थी और पर्यटक तक परेशान थे। समाजसेवी
संध्या शर्मा ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए PWD नैनीताल को पत्र और तस्वीरें भेजीं, जिनमें सड़क पर बिखरे मलबे और खतरनाक गड्ढों को दिखाया गया था।
जनहित में त्वरित कार्रवाई करते हुए विभाग ने मौके पर टीम भेजी और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
अब वहां पर मजदूर और मशीनें काम कर रही हैं और धीरे-धीरे सड़क की स्थिति सुधरने लगी है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि “संध्या शर्मा जैसी जागरूक नागरिकों के कारण ही हमारी आवाज़ प्रशासन तक पहुँचती है।”
यह प्रयास नैनीताल के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

error: Content is protected !!