6 November 2026

एकबार फिर धधक उठी नैनीताल की हैरिटेज बिल्डिंग में आग, पानी का प्रेशर नहीं होने से आग पर नहीं पाया जा सका काबू, दमकल विभाग पर लगे आरोप,

Advertisement

pine-crest

नैनीताल। नैनीताल के मल्लीताल स्थित ओल्ड लंदन हाऊस( हैरीटेज बिल्डिंग) में फिर रात्रि 2.30 बजे आग लग गई । दमकल विभाग को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। लेकिन फिर से वही हाल हैं। फायर हाईडेंट में पानी का प्रेशर नहीं होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग तेजी से धधक रही है।
बिल्डिंग के नीचे कन्नौजिया फनीचर की दुकान है। इस समय दुकान में दीपावली के लिए काफी सामान भरा हुआ है। आग पर काबू नहीं पाया गया तो हो सकता है भारी नुकसान। फिर वही हाल पानी की कमी के चलते आग पर नहीं पाया जा रहा काबू। दमकल विभाग पर लगे फिर से आरोप।
बता दें 27 अगस्त को मोहन को चौराहे पर रात्रि आठ बजे आग लग गई थी। आग में एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई थीं। उस समय भी आग पर पानी की कमी के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। यही हाल फिर से हो गए हैं फायर हाईडेंट लाईन में पानी का प्रेशर नहीं होने के कारण दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

error: Content is protected !!