13 September 2026

नैनीताल में आज सुबह 11 बजे पहुचेगा श्री सत्य साईं बाबा जी का दिव्य रथ, होगा भव्य स्वागत, शोभा यात्रा तल्लीताल गांधी मूर्ति से मालरोड होते हुए पहुंचेगी गोवर्धन हाल

0
pine-crest

नैनीताल। श्री सत्य साईं बाबा जी का दिव्य रथ आज सोमवार को सुबह 11 बजे तल्लीताल गांधी मूर्ति पर पहुंचेगा। इस दौरान भक्तों द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात दिव्य रथ की शोभा यात्रा आरंभ की जाएगी। यह शोभा यात्रा, गांधी मूर्ति से आरंभ होकर मालरोड होते हुए गोवर्धन कीर्तन हाल(निकट गुरुद्वारा) पहुंचेगी। इसके बाद 12.30 बजे से गोवर्धन कीर्तन हाल में सत्संग भजन कीर्तन आयोजित होंगे। कार्यक्रम के उप संयोजक दिनेश भट्ट ने बताया कि यह कार्यक्रम नैनीताल समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि
दोपहर एक बजे श्री साईं बाबा जी को भोग अर्पण, दो बजे भंडारा होगा। इसके बाद सायं काल 5 बजे श्री राम सेवक सभा भवन में स्वामी पालकी में आयेंगे। 7 बजे भोग अर्पण। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर मंगलवार को सुबह 5.20 बजे ओमकारम सूप्रभातम, नगर कीर्तन,8.10 बजे भगवान का भोग,8.30 पर आरती और 9 बजे दिव्य रथ रानीखेत के लिए प्रस्थान करेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या और अतिथि पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!