13 September 2026

कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इतिहास में पहली बार पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू-कुलपति,4 नवंबर को डीएसबी परिसर में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, तैयारियां पूरी

0
pine-crest

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कुमाऊँ विश्व विद्यालय के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू प्रतिभाग कर रही हैं। जो विश्व विद्यालय के लिये गर्व का पल है। दीक्षांत समारोह 4 नवम्बर को दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक होगा ।
कुलपति ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 90 मेधावी बच्चों को पदक, 234 पी एच डी, 3 डी-लिट, 7 नकद पुरुस्कार, 16183 स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी ।
उन्होंने बताया कि समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। डी एस बी परिसर के ए. एन. सिंह हॉल में होने वाले इस समारोह के लिये समारोह स्थल की आवश्यक साज सज्जा की जा रही है।
प्रो. रावत ने कहा कि इस वर्ष कुमाऊं विश्व विद्यालय ने शोध गतिविधियों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किए हैं। इसके अलावा पटवाडांगर स्थित भूमि भी विश्व विद्यालय के नाम दर्ज हुई है। जहां विश्व विद्यालय का तीसरा परिसर खुलेगा । पत्रकार वार्ता में विश्व विद्यालय की वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. संजय पन्त, पत्रकारिता विभागध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें…

error: Content is protected !!